Gorakhpur News: जानिए प्यार में ऐसा क्या हुआ जो छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान
Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने लड़के के घर वालों द्वारा शादी से इंकार करने के बाद आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला है। बुधवार रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक गांव में कक्षा दसवीं की छात्रा का बुधवार की रात फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों के मुताबिक, किशोरी का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी भी लड़के से शादी करना चाहती थी।

किशोरी के पिता का कहना है कि जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो अपनी बेटी की खुशी के लिए लड़के के पिता से शादी की बातचीत। इस बात को लेकर पिता-पुत्र दोनों झगड़ा करने लगे और शादी करने मना कर दिया। यह पूरी बात बेटी सुन रही थी।
पिता ने बताया रिश्ता टूटने से बेटी इस कदर क्षुब्ध हो गयी कि उसने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। बुधवार की रात गांव के बाहर स्थित घर के रोशनदान में साड़ी के फंदे में छात्रा का लटकता शव मिला। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में वे उसे लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications