Gorakhpur News: सीएम सिटी में छात्रा से सरेआम छेड़खानी,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

सीएम सिटी में छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कई ऐसे मामले आए दिन हो रहे हैं जिससे उन्हें घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। एक ऐसा ही मामला में गुलरिहा थाने का ।जहां की रहने वाली छात्रा को गांव का ही एक मनबढ़ पर

गोरखपुर,30 जुलाई: सीएम सिटी में छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कई ऐसे मामले आए दिन हो रहे हैं जिससे उन्हें घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। एक ऐसा ही मामला में गुलरिहा थाने का ।जहां की रहने वाली छात्रा को गांव का ही एक मनबढ़ परेशान कर रहा है।वह छात्रा का उसके घर से कॉलेज तक पीछा करता रहा एंव उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

mahila

जानकारी के मुताबिक,गुलरिहा थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीएससी कर रही है।वह सिविल लाइन्स स्थित कॉलेज की छात्रा है।उसने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उसका पीछा करते हुए कॉलेज तक गया और उससे छेड़खानी की।लड़की ने अपने पिता को फोन कर बुलाया।पिता ने इस मामले की जानकारी कैंट पुलिस को दी। कैंट पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।केस दर्ज होने से नाराज लड़के के परिजनों ने लड़की का घर घेर लिया और जान से मारने की धमकी देेने लगे।
अरोपी अजय भारद्वाज पिछले छह माह से लड़की को परेशान कर रहा था।कुछ समय पहले उसके पिता गुलरिहा थाने न्याय के लिए गए थे।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।लड़की ने कुछ माह तक कॉलेज जाना भी बंद कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+