Gorakhpur News: ट्रेन में लावारिस मिली लड़की, रेलवे ने किया यह काम

Gorakhpur News: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

07 फरवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल छपरा द्वारा छपरा स्टेशन यार्ड से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले एक चोर को पेंडाल क्लिप, सिगनल केबल एवं उसके निशानदेही पर शिव गली भगवान बाजार, छपरा कबाड़ की दुकान से काॅपर वायर, पेंडाल क्लिप, लोहे की बोल्ट जैसी रेल सम्पत्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

gorakhpur

Gorakhpur News: IIRF में डीडीयू यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग को मिली शानदार रैंकिंग
07 फरवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-12565 में 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया। 07 फरवरी, 2024 को गाड़ी संख्या-15077 में टिकट निरीक्षक को 08 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। जिसे रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़के को एशियन सहयोग संस्था, गीता वाटिका, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।

06 फरवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-15280 में यात्रा कर रही महिला को प्रसव होने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा रेलवे चिकित्सक को सूचित कर महिला यात्री का प्राथमिक उपचार कराया ।

06 फरवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15003 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। 07 फरवरी, 2024 को यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 07 फरवरी, 2024 को रेल मदद से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-22538 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+