Gorakhpur News: IIRF में डीडीयू यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग को मिली शानदार रैंकिंग

Gorakhpur News: आईआईआरएफ़ रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय,गोरखपुर के जनसंचार और पत्रकारिता विभाग को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जनसंचार संस्थानों में से 66वां स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और जनसंचार पाठ्यक्रम हिंदी विभाग के अंतर्गत संचालित है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और जनसंचार के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चल रहे हैं। विभाग और विश्वविद्यालय की इस गौरवशाली उपलब्धि पर कुलपति प्रो पूनम टंडन ने हर्ष व्यक्त करते हुए विभाग को बधाई दी है।

राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन और वर्गीकरण करने के लिए एक व्यापक रेटिंग प्रणाली के रूप में भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क बनाया है, जिसे आईआईआरएफ भी कहा जाता है। छात्रों और हितधारकों को उनकी आवश्यकताओं को सर्वोत्तम रुप से पूरा करने वाले संस्थान को चुनने में मदद करने के लिए, यह कई मानदंडों के आधार पर संस्थानों की वस्तुनिष्ठ रेटिंग देने का प्रयास करता है।

ddu

हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो दीपक प्रकाश त्यागी ने बताया कि हिंदी विभाग के अंतर्गत पत्रकारिता की पढाई 1996 में एक वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम से शुरू हुई थी और अब इस विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित है। प्रो त्यागी ने बताया कि इस विभाग के अनेक छात्र-छात्राएं विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+