Gorakhpur News: एक दूसरे से दोनों करते थे प्यार, घर वालों को नहीं था मंजूर, उठाया यह खौफनाक कदम
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी से बात करने से मना करने पर युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। प्रेमिका की मौत की खबर सुन प्रेमी भी फंदे से लटक गया। हांलाकि युवक को परिजनों व आस-पास की लोगों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती का उसी कॉलोनी में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। काफी समय में दोनों में बातचीत होती थी। युवती प्रेमी से बात कर रही थी। इससे नाराज परिजनों ने युवती को डांट लगाई। इसके बाद वह कमरे में गयी और फंदे से लटक गयी।

इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पादरी बाजार चौकी इंचार्ज विशाल उपाध्याय तत्काल युवक के घर पहुंचे। लेकिन वह नहीं मिला। पिता को उसे चौकी पर लेकर आने की बात कहते हुए वह लौट रहे थे। अभी चौकी इंचार्ज रास्ते में ही थे कि युवक के पिता ने उन्हे युवक के फंदे से लटकने की जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
युवती की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता रोडवेज में संविदा पर बस चालक थे। बिमार होने की वजह से वह नौकरी पर नहीं जाते। दो भाई मिलकर आरओ प्लांट चलाते हैं। इन्ही के ऑटो पर युवक भी काम करता था। और इसी दौरान उसकी युवती से मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम हो गया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेम संबंध की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications