Gorakhpur News: जिन दोस्तों संग युवक ने की थी पार्टी, उन्हीं ने घर से बाहर बुलाकर की हत्या
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खोराबार क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को उसके ही दोस्तों ने बुधवार रात घर से बाहर बुलाकर गोली मारकर दी। पैसों के विवाद में ऐसा हुआ यह बताया जा रहा है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
छुट्टी पर आया था घर
राकेश सिंह मर्चेंट नेवी में काम करते थे। वह छुट्टी में अपने खोराबार क्षेत्र स्थित घर आए हुए है। मंगलवार को ही वह अपने घर पहुंचा था। फिर पिता से 95 हजार रुपए लेकर घर से निकल गया। पूरी रात घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। बुधवार की रात राकेश अपने घर पहुंचा। कुछ परेशान लग रहा था। तभी उसके चार दोस्त उसके घर पहुंचे। दोस्तों ने फोन कर राकेश को बाहर बुलाया। जैसे ही वह अपने गेट से बाहर निकला, उनमें से एक दोस्त ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग भी बाहर आए। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी ने बताया कि युवक के दोस्तों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। एक आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छानबीन की जा रही है।
Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐसे हो रही थी ठगी, पुलिस ने की यह कार्रवाई
खोराबार के सुबा बाजार के रहने वाले अवध नारायण सिंह का बेटा राकेश सिंह (25) मर्चेंट नेवी में काम करता था। छुट्टी पर मंगलवार को घर पहुंचा था। घर पहुंचते ही उसने पिता से 95 हजार रुपए लिए। फिर वो पैसे लेकर घर से निकल गया। पिता राम अवध सिंह के मुताबिक, मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे राकेश ने अपने पिता को फोन किया। उसने बताया कि उसके पास गाड़ी नहीं है, किसी को गाड़ी लेकर कालिका होटल भेज दीजिए। पिता ने एक युवक को गाड़ी लेकर राकेश की बताई गई जगह पर भेज दिया। युवक वहां गाड़ी लेकर पहुंचा तो राकेश अपने दोस्तों संग पार्टी कर रहा था।
परिवार के लोग पूरी रात बेटे का इंतजार करते रहे, लेकिन राकेश नहीं आया। बुधवार पूरा दिन भी राकेश का कुछ पता नहीं चला। लेकिन, इस बीच रात करीब 10 बजे राकेश अपने घर पहुंचा। राकेश कुछ परेशान लग रहा था। तभी उसके चार दोस्त उसके घर पहुंचे। दोस्तों ने फोन कर राकेश को बाहर बुलाया। जैसे ही वह अपने गेट से बाहर निकला, उनमें से एक दोस्त ने उसके सिर में गोली मार दी।












Click it and Unblock the Notifications