व्यक्तिवादी विचार का विकास न होकर सामाज हित के विचारों का विकास होना चाहिए -डीआईजी
79th Independence Day, 15th August Celebration DIG Gorakhpur News: पूरे देश में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस् चन्नप्पा ने कार्यालय पर ध्वाजारोहण किया एंव पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों को विन्रम श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों से खास अपील भी की।
देश सेवा सर्वोपरि
पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि हम सभी में देश सेवा की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। देश और समाज का हित ही सर्वोपरि होना चाहिए। व्यक्तिवादी विचार का विकास न होकर सामाज हित के विचारों का विकास होना चाहिए ।

सभी एक समान हैं
उन्होंने कहा कि पद बडा या छोटा नहीं होता है हम सभी एक समान हैं सबकी अपनी जिम्मेदारियां हैं सब अपना अपना कार्य करते है सभी में सम भाव का होना आवश्यक है सबका अपना महत्व होता है।

भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए
डीआईजी ने कहा कि हम सभी को जाति धर्म की भावना से दूर रहकर निष्ठा पूर्वक अपने कर्तवयों का पालन करना चाहिए ऐसी भावनाओं का त्यागकर समाजहित में आगे बढ़ना होगा।व्यक्तिवादी विचार का विकास न होकर सामाज हित के विचारों का विकास होना चाहिए ।

पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
इस अवसर पर डीआईजी ने शानदार कर्तवयनिष्ठा के लिए महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर व गोरखपुर के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही वहां मौजुद पुलिसकर्मियों से एक एक कर मुलाकात की और उनमें मिठाई व फल वितरित किए।












Click it and Unblock the Notifications