Gorakhpur News : 70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से मंदिर में की शादी, वायरल फोटो का क्या है सच?
सोशल मीडिया पर इन दिनों गोरखपुर में एक फोटो वायरल हुई है जिसमें ससुर ने अपनी बहू से शादी रचा ली है। बड़हलगंज थानाक्षेत्र का यह मामला है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल फोटोेे चर्चा का विषय बना हुआ है। यह फोटा 70 साल के एक व्यक्ति का है जिसने 28 वर्षीय अपनी बहू से मंदिर में शादी रचा ली। यह जनाब हैं बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव के 70 वर्षीय कैलाश यादव और इनके साथ में हैं इनकी पुत्रवधू 28 वर्षीय पूजा। हांलाकि बड़हलगंज थाना प्रभारी और वन इंडिया इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करते हैं।
छानबीन में पता चला कि कैलाश यादव बड़हलगंज थाने पर चौकीदार हैं। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। कैलाश के चार बच्चों में तीसरे नंबर की बेटे की मृत्यु हो चुकी है। बेटे की मृत्यु के बाद बहू की शादी अन्य जगह कर दी गयी थी। लेकिन वह कुछ ही दिन बाद वहां से चली आयी। अब वह अपने पहले ससुराल ही रह रही है।
कोतवाल जेएन शुक्ला ने बताया कि जो फोटो वायरल हुई है,उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कैलाश यादव थाने पर चौकीदार हैं लेकिन यह फोटा शादी करने की है या मांगलिक कार्यक्रम की इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications