UP: 70 साल में हुए इश्क ने कराई जग हंसाई, पत्नी पहुंची थाने, अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन
गोरखपुर के बांसगांव के रहने वाले 70 साल के एक बुजुर्ग को आधी उम्र से इश्क हो गया है। पत्नी ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की है।

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। यहां के बांसगांव क्षेत्र के रहने वाले सत्तर वर्षीय बुजुर्ग को इश्क हो गया है और वो भी अपनी उम्र से आधी की महिला से। पत्नी ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस इश्क फरमानें वाले इस बुजुर्ग की तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के हरनही स्थित भैंसा गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने अपने 70 वर्षीय पति पर आधी उम्र की महिला से इश्क फरमाने का आरोप लगाया है। निर्मला देवी ने पति रामदरश यादव के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की है।
पुलिस को दी तहरीर में निर्मला देवी ने बताया कि पति दूसरी महिला के चक्कर में हैं। उसी के चलते मुझे कमरे में बंद कर मारते पीटते हैं। मंगलवार को भी उन्होंने मुझे पीटा। इतना ही नहीं मोमबत्ती से जलाने का प्रयास किया।
थानाध्यक्ष दीपक सिंह बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जिस महिला से संबंध होने की बात आ रही है वह भी फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications