गोरखपुर में 14 साल की मासूम से रेप के बाद पार की हैवानियत की हदें, मां-बाप के सामने से बाइक पर उठा ले गए थे दो बदमाश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखीमपुर खीरी में मासूम के बच्ची हैवानियत के बाद निर्मम हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार को पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक मजदूर की बेटी साथ गैंगरेप की वारदात के बाद उसके शरीर को सिगरेट से दागा है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस वारदात के बाद विपक्ष एक बार फिर यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हो गया है।

बच्ची को जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाकर ले गए बाइक सवार

बच्ची को जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाकर ले गए बाइक सवार

मामला गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र का है। ईंट-भट्ठा मजदूर की 14 साल की बेटी से दो लोगों ने गैंगरेप किया। यही नहीं हैवानियत की हदें पार करते हुए बच्ची के शरीर को जगह-जगह सिगरेट से दाग दिया। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ईंट भट्ठा मजदूर की 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार रात हैंडपंप से पानी लेने गई थी। परिवार के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और गांव में एक तालाब के पास स्थित झोपड़ी में ले जाकर उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंरों ने सिगरेट से बच्ची के शरीर को जगह जगह दाग दिया। बता दें, किशोरी शनिवार शाम झाड़ियों में बेसुध हालत में मिली थी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने होश में आने पर अर्जुन नाम के एक व्यक्ति का नाम लिया है। पुलिस ने अर्जुन और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों की तलाश की जा रही है। एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ किडनैपिंग, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तलाश में दबिश दी जा रही है।

लखीमपुर खीरी में बच्ची की रेप के बाद हत्या

लखीमपुर खीरी में बच्ची की रेप के बाद हत्या

इससे पहले लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में 13 साल की मासूम बच्ची का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बच्ची की दोनों आंखें फूटी हुईं थी और उसकी जुबान भी किसी नुकीले औजार से छेदी हुई थी। इतना ही नहीं, उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा था और दोनों पैर बंधे थे। हालांकि, पोस्‍टमॉर्टम में यह साबित नहीं हो पाया। मेडिकल जांच में बच्ची से रेप और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+