Gorakhpur News : गोरखपुर में कड़ाके की ठंड की वजह बंद हुए 12वीं तक के स्कूल, जानिए कब खुलेंगे स्कूल
Gorakhpur News: पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोगों का कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर प्रशासन ने बच्चों को ठंड में कोई परेशानी न हो इसके लिए 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश यह आदेश जारी किया है।
तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
डीएम ने बताया कि ठंड ज्यादा पड़ रही है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल सोमवार से तीन जनवरी तक बंद रहेंगे। कोई स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने इस आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस ठंड में आप सभी अपना ध्यान रखें। बहुत जरुरी होने पर ही बाहर निकलें। प्रशासन जरुरतमंदों के लिए कंबल सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम कर रही है। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका है। ऐसे में आप सभी विशेष ध्यान रखें।












Click it and Unblock the Notifications