रिश्तेदार ने बंधक बनाकर किया रेप फिर बेच दिया, 6 महीने बाद खरीदार के चंगुल से छूटी पीड़िता
Recommended Video
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने दूसरे व्यक्ति के हाथों उसे बेच दिया था। उसने भी छह महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि छह महीने पूर्व उसके रिश्तेदार अन्नू ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बना लिया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दूसरे व्यक्ति के हाथों उसे बेच दिया था। उसने भी कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि वह शादी के लिए भी दबाव डालता था। उसको विश्वास में लेकर युवती ने उसे कोर्ट मैरिज के लिए तैयार किया और अपने भाई को बुलाने के लिए उसके मोबाइल फोन पर बात करके उसे सारी बात बता दी। उसके भाई के आते ही युवक भाग निकला। तभी से थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाती रही। मामला दर्ज न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। उनके निर्देश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए दुष्कर्म की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल दोनों आरोपी अभी फरार है।












Click it and Unblock the Notifications