गोंडा: महिला सिपाही से सहकर्मी पुलिसकर्मी ने किया रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Woman Constable Alleges physical attack By Colleague In Gonda: गोंडा। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) जिले में महिला सिपाही से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्‍कि पुलिस लाइन में तैनात सहकर्मी ही है। पीड़ि‍ता ने बीते मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि सिपाही ने सहकर्मी को किराए पर कमरा दिलाने के नाम पर उसे बहाने से एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खि‍लाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Woman Constable Alleges physical attack By Colleague In Gonda

बहाने से कमरे पर ले जाकर किया रेप

पुलिस लाइन में तैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने 2018 बैच के सहकर्मी आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप लगाया कि किराए पर कमरा दिखाने के बहाने बीते 10 जनवरी को पोर्टरगंज मोहल्ले में स्थित अपने कमरे पर ले जाकर आरक्षी ने उसके साथ रेप किया। इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला थाने में मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला आरक्षी की शिकायत पर आरोपी आरक्षी अंकित राय के विरुद्ध महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला आरक्षी को मेडिकल के लिए भेजा गया है चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+