सीएम योगी के आवास को उड़ाने की धमकी देने वाले 2 युवक गोंडा में गिरफ्तार

गोंडा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास सहित 50 महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गोंडा जिले के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों का नाम मुकेश और राजा बाबू हैं। हजरतगंज के एसीपी अभय मिश्रा की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। बता दें, पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से दो युवकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

two youths arrested from gonda for bomb threatening to cm yogi adityanath residence

112 कंट्रोल रूम के वॉट्सएप नंबर पर दी गई थी धमकी

बीते शुक्रवार को यूपी पुलिस के 112 कंट्रोल रूम के वॉट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर दी गई थी। इसमें कहा गया था कि सीएम आवास समेत 50 मुख्य इमारतों को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद सावधानी के तौर पर मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मैसेज में लिखा था- "हम पूरे यूपी में धमाके करेंगे और सरकार देखती रह जाएगी।" इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुख्यमंत्री आवास की डॉग स्क्वाड ने चेकिंग की और मुख्यमंत्री आवास के आसपास के वीआईपी इलाके में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया था।

इससे पहले सीएम योगी को दी थी धमकी

इससे पहले भी सीएम योगी को धमकी देने के आरोप में एक युवक की मुंबई से गिरफ्तारी की गई थी। युवक का नाम कामरान है, उसे महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। कामरान की गिरफ्तारी के बाद भी सीएम योगी को एक धमकी मिली थी। धमकी यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क पर दी गई थी। धमकी में कहा गया था कि मुंबई से गिरफ्तार शख्स को छोड़ दिया जाए, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+