UP : शादी के इनकार पर बौखलाया युवक, लड़की और उसके मां-बाप को उतारा मौत के घाट
गोंडा, 25 नवंबर: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। परिवार की एक युवती हमले में गंभीर रूप से घायल हुई है। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया है। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में युवक वारदात को अंजाम दिया है। युवक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती और उसके परिजनों से शादी से इनकार कर दिया था। पुलिस मामले की जांच जांच में जुटी है।

घर में घुसकर युवक ने दिया वारदात को अंजाम
मामला नगर कोतवाली के ईमलिया गुरुदयाल गांव का है। यहां रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मी देवी प्रसाद के घर बुधवार की देर शाम एक युवक घुस आया और चैनल को अंदर से बंद कर लिया। घरवालों के शोर मचाने पर दूसरी मंजिल पर मौजूद बहू लक्ष्मी ने अंदर से अपना दरवाजा बंद कर लिया। बहू ने मदद के लिए शोर मचाया। इस बीच युवक ने देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती, बेटी सपना उर्फ शिम्पा और उपासना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब तक पड़ोसी मदद के लिए पहुंचते तब तक युवक वारादात को अंजाम देकर घर के पीछले हिस्से से रस्सी के सहारे फरार हो गया।
तीन लोगों की मौत, एक बेटी की हालत नाजुक
आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती व बेटी सपना को मृत घोषित कर दिया। उपासना को डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। देवीपाटन मंडल गोंडा के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग में तीनों की हत्या हुई। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गुरुदयाल की है। पुलिस ने आरोपी लड़के का फोटो जारी कर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्र को निर्देश दिए गए हैं। टीमें गठित की जा चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications