गोंडा: पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे थे जुड़वां भाई-बहन, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Gonda news, गोंडा। यूपी के बस्ती जिले से पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे जुड़वां भाई-बहन की ट्रक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। आनन-फानन मे दोनों को सीएचसी मनकापुर लाया गया, लेकिन अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

sister brother died in road accident gonda

पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे थे भाई-बहन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा गांव के मजरे मुंगरौल के रहने वाले शांतनु सिंह (24) और उसकी जुड़वा बहन गरिमा उर्फ शिखा सिंह ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर रखा था। सोमवार को दोनों की परीक्षा थी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए शांतनु अपनी बहन के साथ बाइक से बस्ती गया था। परीक्षा देने के बाद देर शाम दोनों वापस घर लौट रहे थे।

गन्ना लदे ट्रक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, मौत

दोनों मवकापुर मसकनवा मार्ग पर बल्लीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक गन्ना लदे ट्रक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को मनकापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+