NIA की टीम ने गोंडा में की छापेमारी, मौलाना का लैपटॉप किया जब्त

Gonda News, गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को एनआईए व यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम ने फुरकानिया मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना इस्तिखार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने दो बैग, लैपटॉप व कुछ सामान सहित अज्ञात दस्तावेज बरामद किए।

NIA team raids in Gonda

गौरतलब है कि आतंकी संगठन आइएसआइएस के नये मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के आतंकियों की तलाश में एनआईए और यूपी एटीएस ने पिछले दिनों पश्चिमी यूपी के पांच शहरों में कई ठिकानों पर छापेमारी कर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, जबकि एक जांच एजेंसियों के शिकंजे से बचने में कामयाब हो गया था। एनआईए ने रैकेट से जुड़े एक मौलवी की तलाश में पंजाब के लुधियाना में भी छापा मारा था।

बुधवार को एनआईए और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने गोंडा जिला के मेवातियान मोहल्ले में फुरकानिया मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना इस्तिखार के घर पर छापेमारी की। लगभग तीन घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पूछताछ भी की गई। बताया जा रहा है कि एटीएस व एनआईए किसी बड़ी गिरफ्तारी व अहम सुराग की तलाश में आई थी। कहा ये भी जा रहा है कि जिले में आतंकी संगठन आईएसआईएस मॉड्यूल की मौजूदगी की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। एनआईए को शक है कि मौलाना इस्तिखार के तार गलत गतिविधियां करने वाले संगठन से जुड़े हो सकते हैं। मौलाना अरबी भाषा का जानकार है। रेड में एनआईए के एडिशनल एसपी भी शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+