11 साल की बेटी कई दिनों से कर रही थी उल्टियां, वजह जान मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में नाबालिग लड़की से बंधक बनाकर रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि 11 वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाला रेलकर्मी कई महीने से रेप कर रहा था। छात्रा के विरोध करने पर रेलकर्मी उसकी मां की हत्या करने की धमकी देता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसे उल्टियां होने लगी। शक होने पर मां ने सख्ती से पूछताछ की तो वह फफककर रो पड़ी और पड़ोसी रेलकर्मी की घिनौनी करतूत बयां की। पुलिस ने मामले में घटना के 36 घंटे बाद केस दर्ज किया है।

बंधक बनाकर किया रेप

बंधक बनाकर किया रेप

पीड़िता ने मां को बताया कि पड़ोसी रेलकर्मी ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ रेप किया था। मां से न बताने की धमकी देते हुए कहा था कि तुम्हारी मां बीपी की मरीज है, बताओगी तो वह मर जाएगी। बेटी की दास्तां सुनकर मां आरोपी के पास पहुंची और शिकायत की, लेकिन वह धमकाने लगा। इसके बाद पीड़िता की मां ने 20 मई को सेमरा पुलिस चौकी में शिकायत की। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने तो ले आई, लेकिन कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पहले पुलिस ने समझौते के लिए दबाव बनाया फिर पीड़िता और उसकी मां को बिना रिपोर्ट दर्ज किए वापस कर दिया। बता दें, पीड़िता की मां दूसरों के घरों में काम करके और पिता मिठाई की दुकान पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।

पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया

पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया

पीड़िता और उसके परिवार ने गुरुवार को उच्च पुलिस अधिकारी के पास अपनी फरियाद पहुंचाई, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक खुद पहुंचे। आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज की गई और पीड़िता को कोतवाली बुलाकर मेडिकल भी कराया गया। उधर, मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 2 युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की कहना है कि देर शाम जब वह शौच के लिए बाहर गई थी तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही 2 युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया दोनों आरोपी युवक पीड़िता के जानने वाले हैं। इन्हीं पर गैंगरेप का आरोप है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+