पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी से संबंध बना रही थी महिला, कमरे को लॉक करना भूल गई और...

गोंडा, 23 फरवरी: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। दरअसल, शादीशुदा महिला का एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। महिला ने अपने प्रेमी को उस वक्त घर बुलाया जब पति बाहर गया हुआ था। महिला अपने प्रेमी संग कमरे में थी। अचानक पति घर लौट आया और पत्नी को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

महिला का युवक से चल रहा था अफेयर

महिला का युवक से चल रहा था अफेयर

मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली महिला सोनी मिश्रा की शादी प्रवीण कुमार से हुई थी। महिला का इलाके के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों बेडरूम में एक साथ थे तभी पति वहां पहुंच गया। प्रवीण ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

प्रवीण ने दोनों के रिश्तों का विरोध किया तो सोनी ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए फर्जी कहानी बना दी। पत्नी सोनी ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके पति के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो मामला कुछ और ही सामने आया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने कबूल किया जुर्म

पुलिस को जांच के दौरान ही महिला के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सूरज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ अपने कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में थी और तभी उसके पति ने देख लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+