गोंडा पुलिस थाने में दबंगों ने की गुंडागर्दी, पीड़ित के साथ मारपीट, फिर की गोलीबारी, 2 घायल

Gonda News (गोंडा)। यूपी के गोंडा में एक दबंगों की गुंडागर्दी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां दबंग पुलिस चौकी के अंदर गोलीबारी व मारपीट कर रहे हैं। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोनी गुमटी पुलिस चौकी का है। दबंगों की शिकायत करने जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो यह बात उन्हें नागवार गुजरी। इस बात की सूचना मिलते ही बेखौफ दबंग भी थाने पहुंच गए। दबंगों ने यहां अपनी गुंडई दिखाते हुए पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस चौकी के अंदर मारपीट की और कई राउंड गोलीबारी की। इस पूरी घटना का वीडियो घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया है।

गोंडा पुलिस थाने में दबंगों ने की गुंडागर्दी, पीड़ित के साथ की मारपीट फिर की गोलीबारी, 2 घायल

गोंडा के सोनी गुमटी चौकी के अंदर ही दबंगों की दबंगई का आलम ऐसा दिखा जो पुलिस की कार्यशैली व उसकी मौजूदगी पर सवाल खड़ा कर रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया चुरामड़ी गांव में दबंगो ने एक परिवार की पहले तो झोपड़ी जला दी फिर उनके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद जब पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां भी बेखौफ दबंग पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के सामने ही अपनी दबंगई दिखाते हुए पीड़ित को मारने-पीटने लगे। साथ ही पुलिस चौकी के अंदर कई राउंड फायरिंग भी की, जिसकी आवाज से पुलिस चौकी में दहशत का माहौल बन गया। इस पूरी घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी हृदेश कुमार ने इस पूरी घटना को वर्चस्व की लड़ाई बताते हुए कहा कि 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

गोंडा पुलिस थाने में दबंगों ने की गुंडागर्दी, पीड़ित के साथ की मारपीट फिर की गोलीबारी, 2 घायल

गोंडा जिले के तेजतर्रार नए पुलिस कप्तान राकेश प्रकाश सिंह मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनी गुमटी के चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह (उप निरीक्षक), अशोक कुमार (चौकी इंचार्ज) को पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि दबंग चौकी में जब मारपीट और फायरिंग पर उतारू हैं तो अन्य स्थान पर कैसे अपनी दबंगई दिखाते होंगे, यह बड़ा सवाल है। पूरा मामला जमीनी विवाद को लेकर बताया जा रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+