Gonda: जब अवैध अतिक्रमण हटाने पंहुचा बुलडोज़र! उग्र प्रदर्शनकारियों ने खुद ही लगा दी छप्पर में आग

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में प्रशासन को जमीन पर वर्षों से काबिज दलितों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। उग्र प्रदर्शन कर रहे दलितों ने सरकारी भूमि पर बने छप्पर में खुद ही आग लगा दी।

Gonda bulldozer went to remove the illegal encroachment protesters themselves set fire to thatch

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़े को खाली कराने के लिए प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गर्जा। इस दौरान प्रशासन को जमीन पर वर्षों से काबिज दलितों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें कि अवैध कबजेदारों के घर की महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि उग्र प्रदर्शन कर रहे दलितों ने सरकारी भूमि पर बने छप्पर में खुद ही आग लगा दी। वहीं दो घंटे तक चले इस वाद-विवाद के बीच अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार चलता रहा।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

दरअसल, गोंडा ज़िले के अशोकपुर गाँव के खेमीपुर मजरे में नवीन परती और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत गाँव के ही रणविजय सिंह ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम मय पुलिस फोर्स गाँव में पंहुची और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए लोगों को अपना सामान हटाने के लिए कहा। लेकिन अवैध कबजेदारों के घर की महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गाँव की रहने वाली दलित महिला विमला, सुनीता, सोम्मारी, कलावती, कुसुमा सहित तमाम दलित महिलाओं ने कहा कि जमीन हरिजन आबादी की है और वह सब वर्षों से इस जमीन पर काबिज हैं। जिसका मुकदमा भी अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) गोंडा के न्यायालय में चल रहा है।

जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू

जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू

वहीं स्थानीय लेखपाल गौरव गांधी ने बताया कि विवादित जमीन नवीन परती और ग्राम समाज की भूमि है। जिस पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। दलितों के उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तहसीलदार ने उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रुघ्न पाठक और अतिरिक्त फोर्स के लिए वजीरगंज और मोतीगंज थाने में सूचना दी और जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कराया।
दलितों ने सरकारी भूम बने छप्पर में खुद लगा दी आग
दूसरी तरफ उग्र प्रदर्शन कर रहे दलितों ने सरकारी भूमि पर बने छप्पर में खुद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने कई छप्परों को अपने लपेटे में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटो मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मोतीगंज और वजीरगंज थाने से भी भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। दलितों और अधिकारियों के बीच लगभग दो घंटे तक वाद-विवाद चलता रहा। इस बीच अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार चलता रहा।

Recommended Video

    राजगढ़: अतिक्रमण पर चला मामा का बुलडोजर, अवैध निर्माण हुए ध्वस्त
    मौके पर पहुंचे एसडीएम

    मौके पर पहुंचे एसडीएम

    सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रुघ्न पाठक ने राजस्व टीम को सरकारी भूमि के चारों तरफ खाई करा कर खंभे गड़वाने और तार लगवाने के निर्देश और उपद्रव करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने और खाई बांधने का कार्य भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज अरविंद यादव, थानाध्यक्ष वजीरगंज चंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, राजस्व टीम में लेखपाल राम प्रकाश पांडे, ओमप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+