Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो...', तख्ती लेकर थाने पहुंचा 25 हजार का इनामी बदमाश

'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो...', तख्ती लेकर थाने पहुंचा 25 हजार का इनामी बदमाश

गोंडा, 17 मार्च: 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो...' लिखी तख्ती लेकर 25 हजार का इनामी बदमाश 15 मार्च को छपिया थाने पहुंच गया। हाथ में तख्ती लिए बदमाश को थाने में आते देख और उसपर लिखे स्लोगन को देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। आनन-फानन में छपिया पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है। वो गल्ला व्यवसायी अपहरण कांड का आरोपी है।

Recommended Video

    'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो...', तख्ती लेकर थाने पहुंचा 25 हजार का इनामी बदमाश
    Gonda: 25 thousand reward crook gautam singh surrendered at Chhapia police station

    25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गौतम सिंह, गल्ला व्यापारी के अपहरण में वांछित चल रहा था। वो 15 मार्च 15 मार्च को अपने भाई अनिल सिंह के साथ छपिया थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी गोंडा संतोष मिश्रा ने बताया कि बीते छह मार्च को छपिया थाना के करनपुर गांव से गल्ला व्यापारी सील प्रसाद उर्फ बबलू का उसकी दुकान से कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। व्यापारी के बदले बदमाशों ने 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।

    इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बीते 08 मार्च को अपहरण करने के आरोपित रवि प्रकाश उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था। 13 मार्च को एसओजी व छपिया पुलिस ने वीरपुर रनिया में मुठभेड़ के दौरान दो और आरोपी जुबेर व राज कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में आरोपित राजकुमार यादव के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार व मोबाइल फोन भी बरामद किया था। इसके बाद पुलिस अपहरण में चौथे आरोपित की तलाश कर रही थी।

    अपहरण में वांछित चल रहा चौथा आरोपी गौतम सिंह अपने भाई अनिल सिंह के साथ हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान वांछित अभियुक्त गौतम सिंह ने कहा कि 'हमको आत्मसमर्पण करवा लो और गोली ना मारो, हमको गोली से डर लगता है'। आरोपी गौतम सिंह का एक वीडियो भी पुलिस ने जारी किया है। जिसमें वो कह रहा है कि

    'सर मुझे माफ कर दीजिए मैं बहुत डर गया हूं। कप्तान साहब का सुनकर की गोली मार देंगे। मैं बहुत डर गया हूं सर मुझे माफ कर दीजिए। आत्मसमर्पण कर रहा हूं मैं, मुझे गोली मत मारिये सर। मैं तांबेपुर का रहने वाला हूं। मेरा नाम गौतम सिंह है और पिता का नाम राजेश्वरी सिंह है। मैंने गल्ला व्यापारी को उठाया था।'

    एसपी संतोष मिश्रा ने कही ये बात
    गोंडा के एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि अपहरण में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश ने छपिया थाने में आत्मसमर्पण किया है। यह कहते हुए कि वो फिर से क्राइम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मैसेज यह है कि अगर कोई लूट, अपहरण जैसा क्राइम करेगा तो पुलिस उनके साथ सख्ती से निपटेगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+