बेड पर मरीज की जगह आराम फरमा रहा कुत्ता, जब BJP विधायक कार्ड बांटने पहुंचे अस्पताल

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर की लापरवाही सामने आई है। भाजपा विधायक बीते शुक्रवार को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पर निरीक्षण करने पहुंचे तो अस्पताल के बेड पर कुत्ता आराम फरमाता मिला। दरअसल अयुष्मान भारत योजना का कार्ड बांटने तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय पहुंचे तो उन्हें अस्पताल परिसर में कोई तैयारी नहीं दिखी। वहीं मौजूद डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी।

dog resting on the hospital bed when bjp mla visited in gonda

दरअसल भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान करने के लिए बेलसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें क्षेत्र के विधायक प्रेम नारायण पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे लेकिन विधायक को छोड़कर वहां कोई भी विभागीय कर्मचारी मौजूद नहीं था। उन्होंने देखा कि इमरजेंसी में बेड पर कुत्ता लेटा हुआ है और पूरे अस्पताल में ताला लगा हुआ था।

dog resting on the hospital bed when bjp mla visited in gonda

विधायक के आने के बाद 6 कर्मचारी आए जिन्होंने किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की बात से अनभिज्ञता जाहिर की। विधायक का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने फोन पर और पत्र के लिखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता के गोदाम में चल रहा था गोरखधंधा, हजारों लीटर शराब जब्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+