गोंडा: सिक्योरिटी मनी की वापसी के लिए आबकारी विभाग के बाबू ने मांगी 20 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में एंटी करप्शन की टीम ने आबकारी विभाग के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू ने देशी शराब की दुकान की सिक्योरिटी मनी वापसी के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में की थी।

clerk caught red handed taking bribe

सिक्योरिटी मनी के लिए किया था आवेदन

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर हरि सिंह ने बताया, गोंडा शहर में फॉर्बिजगंज में देशी शराब की दुकान का ठेका था, जो वर्ष 2018-19 में खत्म हो गया। सिक्योरिटी के चार लाख रुपए वापस करने के लिए दुकान के मालिक विजय प्रकाश ने आवेदन किया था। आबकारी विभाग में कार्यरत मुर्तजा हुसैन ने सिक्योरिटी मनी वापसी के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी, जिसके बाद 10 हजार रुपए पहले देने की बात तय हुई।

रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू

विजय प्रकाश सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम लखनऊ से की थी, जिसके बाद गुरुवार को एंटी करप्शन टीम गोंडा पहुंची और आबकारी विभाग में कार्यरत मुर्तजा हुसैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर हरि सिंह ने बताया​ कि मुर्तजा हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    गोंडा - योगी सरकार के मंसूबों को पलीता लगा रहे शिक्षक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+