Video: ससुराल जाने से पहले शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन, लोग कर रहे जमकर तारीफ
Gonda news, गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में कैसरगंज लोकसभा के बेलसर में एक दुल्हन ने अपने वोट की कीमत को समझते हुए अपनी विदाई से पहले पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। घर की महिलाओं संग पोलिंग बूथ पर पहुंची दुल्हन ने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे महत्वपूर्ण है और यह हमारा अधिकार भी है। इसलिए विदाई से पहले मतदान करना जरूरी समझा। पोलिंग बूथ पर दुल्हन के लिबास में मतदान के लिए पहुंची दीपशिखा पांडेय ने अपना कीमती वोट डाला। उनके इस फैसले से लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ससुराल जाने से पहले वोट
जिले के बेलसर की रहने वाली दीपशिखा पांडेय ने बताया कि आज उसकी विदाई है। कुछ देर बाद उसे अपने मायके को छोड़कर ससुराल जाना होगा लेकिन इसके पहले वोट डालना जरूरी था। दुल्हन के जोड़े में सजी दीपशिखा घर की महिलाओं के साथ पोलिंग बूथ पहुंची और अपना वोट डाला।

क्या कहा दुल्हन ने?
विदाई की बेला में वोट करने की बात कैसे सूझी इस सवाल पर दीपशिखा ने कहा कि लोकतंत्र में वोट देना सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस एक वोट से हमारा व हमारे देश का भविष्य उज्जवल बनेगा। विदाई से पहले वोट डालने के दीपशिखा के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है।

ससुराल वाले कर रहे तारीफ
वहीं दीपशिखा के पिता ने बताया कि मेरी बेटी ने कहा कि मेरी विदाई वोट देने के बाद हो जिसके बाद हम लोगों ने इस बारे में ग्रमीणों का लड़की के ससुराल वालों से बात किया तो उन्होंने इसके लिए तारीफ की और वो वोट देने के बाद विदाई के लिए तैयार हो गए। हमारी बेटी दुल्हन के रूप में वोट देने पोलिंग बूथ पर पहुंची और अपना वोट दिया। इससे हम लोग बहुत खुश हैं और सभी लोगों को अपना मतदान जरूर करने की अपील करते हैं।
कैसरगंज लोकसभा सीट के बारे में जानिए विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications