Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोवा: डच पर्यटक को छुरा घोंपने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक रिसॉर्ट कर्मचारी गिरफ्तार

गोवा में एक डच पर्यटक को छुरा घोंपने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक रिसॉर्ट कर्मचारी को गोवा पुलिस ने अरेस्‍ट किया है।

arrested

पिछले दिनों गोवा के रिजार्ट में डच पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करने और बचाव करने वाले शख्‍स पर चाकू से हमला किए जाने की घटना के आरोप में एक रिसॉर्ट कर्मचारी को अरेस्‍ट किया है। ये जानकारी उत्‍तरी गोवा के एसपी निधिन वलसन ने देते हुए बताया कि शख्‍स के पास से वारदात में इस्‍तेमाल किया हुआ चाकू बरामद कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है।

याद रहे कुछ दिन पहले गोवा के रिसार्ट में एक डच महिला पर्यटक के साथ छेड़खानी हुई थी जिसे एक स्‍थानीय शख्‍स ने जब बचाने की कोशिश की तो छेड़खानी करने वाले ने उस पर चूरा घोंपते हुए हमला किया था ये घटना लाइट में आई तो पुलिस भी हरकत मे आ गई।

एसपी ने बताया कि यह घटना एक होटल परिसर में होटल के बारटेंडर द्वारा कथित तौर पर शराब के नशे में हुई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। होटल मालिकों को इस घटना से हिदायत लेते हुए अब और सावधानी बरतनी चाहिए।

इस घटना के बाद बाद शुक्रवार को गोवा पुलिस ने एक रिसॉर्ट कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अभिषेक वर्मा के रूप में की गई है। उसने यूरिको नामक एक अन्य व्यक्ति को भी चाकू मार दिया। जो महिला पर्यटक की मदद के लिए गए थे।

वहीं गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने डच पर्यटक पर रिज़ॉर्ट कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ और छुरा घोंपने पर बात की

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि इस घटना की निंदा की जानी चाहिए। हर पर्यटन स्थल की अपनी चुनौतियां होती हैं। हम ऐसी किसी भी घटना पर ध्यान नहीं देंगे और कार्रवाई की जाएगी। हमें इस तथ्य की सराहना करनी चाहिए कि एक पर्यटक को बचाने के लिए गोवा के एक स्थानीय निवासी ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। हम सुनिश्चित करेंगे कि गोवा पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित डेस्टिनेशन हो।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा पिछले एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है। फिलहाल उत्तरी गोवा में गोवा पुलिस की मदद से जबरन वसूली का रैकेट चलाया जा रहा है। यह राज्य में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के चरमराने का प्रतिबिंब है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+