गोवा चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, देखें पूरी सूची
गोवा चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, देखें पूरी सूची
पणजी, 18 जनवरी: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार (18 जनवरी) को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा की है। इस लिस्ट में लिंकन वाज को मडगांव सीट से, नानू नाइक को प्रियोल सीट से, गेब्रियल फर्नांडीज को कर्चोरेम विधानसभा सीट से, राहुल परेरा को क्यूपेम सीट से और मनोज अमोनकर को संकेलिम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं पार्टी ने बिचोलिम निर्वाचन क्षेत्र में डॉ चंद्रकांत शेट्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 एक ही चरण में होंगे। गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी 2022 को होने हैं।

गोवा में भाजपा सत्ताधारी पार्टी है। वहीं विपक्षी कांग्रेस ने गठबंधन किया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन किया है।
आप ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र के तहत कई मुफ्त उपहार देने का वादा किया है। इसके कुछ प्रमुख वादों में 200 यूनिट तक 24×7 मुफ्त बिजली, रोजगार गारंटी, हर बेरोजगार युवा को 3000 रुपये प्रति माह, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियों को आरक्षित करने का कानून शामिल है। प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह और टैक्सी और रिक्शा चालकों के लिए कुछ अन्य गारंटी देने का भी वादा किया है।
आप ने किसी भी दल से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। आप 2017 के विधानसभा चुनावों में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी।












Click it and Unblock the Notifications