गोवा में AAP ने उठाया सीएम उम्मीदवार के नाम से पर्दा, जीते तो अमित पालेकर होंगे मुख्यमंत्री

पणजी, 19 जनवरी। पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के लिए अभी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम से पर्दा उठा दिया है। आप ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अमित पालेकर को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित किया था। गोवा समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। गोवा राज्य में 14 फरवरी को मतदान कराए जाएंगे, जबकि 10 मार्च को संयुक्त रूप से नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Amit Palekar will be AAP chief ministerial candidate

गोवा में 'आप' के सीएम कैंडिडेट अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और भंडारी समुदाय से आते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीते मंगलवार गोवा पहुंचे थे जहां से उन्होंने आज (बुधवार) प्रदेश में पार्टी के सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। बता दें कि गोवा में आम आदमी पार्टी सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजीवाल ने कहा कि गोवा के लोग मौजूदा पार्टियों से तंग आ गए हैं, नेताओं से परेशान हो गए हैं। ये वही नेता हैं जिन्होंने राजनीति में कब्जा जमा रखा है। सत्ता में रहकर पैसा कमाते हैं और फिर उन पैसे से सत्ता में आते हैं।

Recommended Video

    Goa Elections 2022: AAP के CM candidate होंगे Amit Palekar | Arvind Kejriwal | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: गोवा चुनाव 2022: कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट की जारी, जानें कहां से लड़ंगे BJP छोड़ने वाले माइकल लोबो

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'गोवा के लोग इस बार बदलाव की मांग कर रहे हैं। उनके पास पहले कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी आ गई है। हमने बहुत से आम लोगों को टिकट दिया है, जो कभी चुनाव नहीं लड़े। हम गोवा को ऐसा चेहरा दे रहे हैं, जिसके दिल में गोवा बसता है। वो गोवा के लिए अपनी जान भी दे सकता है। वो हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेगा। नॉर्थ गोवा के हों या साउथ गोवा के हों, चाहे किसी भी जाति के हों या किसी भी धर्म के हों। वह पढ़ा लिखा होगा, जिसे कोई बेवकूफ नहीं बना सकेगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+