गोवा में आम आदमी पार्टी ने नई टीम का किया गठन, अमित पालेकर रहेंगे अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गोवा में पार्टी की नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कई कई नए पदाधिकारियों को अपनी टीम में शामिल किया है। हर दो जिले के लिए पार्टी ने दो वर्किंग प्रेसिडेंट की घोषणा की है, जोकि पार्टी को जमीनी तौर पर मजबूत करने का काम करेंगे।
अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने मई माह में पार्टी के प्रदेश ईकाई को भंग कर दिया था। लेकिन तकरीबन एक साल बाद पार्टी ने फिर से नई टीम का गठन किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली थी, जिसके बाद पार्टी ने स्टेट यूनिट को भंग कर दिया था।

अमिल पालेकर को पार्टी ने प्रदेश ईकाई का अध्यक्ष नाया है, जबकि वाल्मीकि नाईक को नॉर्थ गोवा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गेर्सन गोम्स को साउथ गोवा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व कांग्रेस नेता प्रतिमा कोन्टिन्हो जोकि हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं, उन्हें प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ संदेश तेलकर देसाई, सिद्देश भगत, सुनील सिग्नापुरकर और रोक मास्क्रेनस को भी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
सुरेल तिलवे को प्रदेश का महासचिव बनाया गकया है जबकि फ्रांसिस कोल्हो को प्रचार और संवाद का महासचिव इंचार्ज बनाया गया है। सिद्देश भगत को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि सुषणा जानू गावड़े को नॉर्थ गोवा की महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है। पैट्रिसिया फर्नांडीज को साउथ गोवा महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है।
गूगल खास मौकों पर डूडल के जरिए उसे और भी खास बनाने का काम करता है। लेकिन आज का दिन गूगल के लिए बेहद खास है। दरअसल गूगल ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं इस मौके पर गूगल ने खास डूडल तैयार किया है। हालांकि गूगल लगातार भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने तकनीक को बेहतर करता रहता है, लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने अपने लंबे सफर को याद किया है।
अनिल गाओंकर को एसटी विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उपरेंद्र गाओंकर को ओबीसी विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। हेंडल फर्नांडिज को अल्पसंख्यक विंग का अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही सरफराज अंकलगी को उनका डिप्टी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications