रातों-रात एक सौ बहत्तर करोड़ का मालिक बना Ghazipur का सब्जी कारोबारी, परिवार की उड़ी नींद
गाजीपुर में एक सब्जी कारोबारी को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है उसके खाते में 172 करोड़ से अधिक रुपए पाए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद कारोबारी के परिवार की नींद उड़ी हुई है।

Ghazipur में सब्जी का कारोबार करने वाला एक व्यक्ति रातों-रात करोड़ों का मालिक बन गया। इस बात की जानकारी कारोबारी उस समय हुई जब आयकर विभाग द्वारा उसे नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलने के बाद कारोबारी के परिवार वालों की नींद उड़ी हुई है। नोटिस मिलने के बाद वह दर-दर भटक रहा है। उसका कहना है कि किसी ने उसके साथ धोखा किया है और उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करते हुए खाता खोलकर उसमें पैसा जमा कर दिया है।
आयकर नोटिस मिलने के बाद हुई जानकारी
दरअसल, गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील अंतर्गत गहमर गांव के मैगरराय पट्टी में विनोद रस्तोगी का परिवार रहता है। विनोद रस्तोगी अपने इलाके में सब्जी का कारोबार करते हैं। विनोद रस्तोगी द्वारा मीडिया को बताया गया कि आयकर द्वारा उसे नोटिस जारी की गई और बताया गया कि आपके खाते में 172 करोड़ से अधिक रुपए जमा हैं। आयकर विभाग की नोटिस मिलने के बाद कारोबारी का परिवार परेशान हो गया। आयकर विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद कारोबारी बैंक में पहुंचा तो पता चला कि उसके नाम और आधार नंबर से दूसरा खाता खोला गया है। उस खाते में 172 करोड़ 81 लाख 59 हजार 153 रुपए जमा हैं। खाते का डिटेल मिलने के बाद कारोबारी परेशान हो गया।
न्याय पाने के लिए थाने का लगा रहा चक्कर
आयकर विभाग द्वारा नोटिस मिलने और बैंक जाने के बाद डिटेल निकालने के बाद कारोबारी और उसका परिवार काफी परेशान हो गया। कारोबारी का कहना है कि उसके पैन कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज का दुरुपयोग करते हुए किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा यह खाता खोला गया है। बैंक में जमा किए गए रुपए उसके नहीं है और उस रुपए से उसका कोई लेना-देना भी नहीं है। इस बारे में प्रार्थना पत्र लेकर जब वह गहमर कोतवाली पहुंचा तो वहां पर उसका कोई मदद नहीं किया गया। कारोबारी का कहना है कि थाने से उसे साइबर सेल भेजा गया और साइबर सेल में भी उसकी मदद नहीं की गई। न्याय पाने के लिए कारोबारी थाने और साइबर सेल का चक्कर लगा रहा है।
पुलिस ने बताया की जा रही है जांच
इस बारे में गाजीपुर गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामला साइबर सेल से जुड़ा हुआ है। कारोबारी को साइबर सेल भेजा गया है और इस मामले में साइबर सेल द्वारा ही जांच किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जांच करने के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल कारोबारी के खाते में करोड़ों रुपए आने के मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications