UP: पूरा परिवार निकला चोर, पकड़ने वाले पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान, एक के बाद एक पकड़े गए 13 सदस्य
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दुल्लपुर थाने की पुलिस और स्वाट व सर्विलांस टीम ने अंतरप्रांतीय कच्छा बनियान गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दिन में अलग-अलग काम करते थे और रात में चोरी करने निकल
UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना अंतर्गत कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्य दिन में सामानों की बिक्री करते थे और रात में चोरी करने के लिए निकल जाते थे।
चोरों के पास से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए करीब आठ लाख रुपए के गहने और लगभग एक लाख रुपए नगदी बरामद किया है। बरामद करने के बाद पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, गाजीपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा गस्ती बढ़ा दी गई थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाने की पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े जाने के बाद पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए सभी लोग कच्छा बनियान गिरोह से जुड़े हैं। पूछताछ की गई तो उन लोगों ने अपना नाम रवीन्द्र खरवार, भुवर खरवार, वीरू देवगन, लंगड़ा खरवार, गूंगा, उपेन्द्र खरवार, ममिता खरवार, संगीता, करिश्मा, सुनीता, पूजा, लालपंखी बताया और सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं। इसके अलावा चोरी का माल खरीदने वाला सोनार मुकेश मऊ का बताया गया।
इसका खुलासा करते हुए गाजीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि घटना में शामिल गिरफ्तार बदमाश कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त परिवार के रूप में एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर जाते हैं। उसके बाद वहां गांव में या कॉलोनी में घूम घूम कर सामानों की बिक्री करते हैं। इस दौरान गिरोह के सदस्यों द्वारा रेकी करते हुए सुनसान घर की तलाश की जाती है।
तलाशी के बाद गिरोह के महिलाओं और पुरुषों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह या परिवार के सभी सदस्य उस इलाके को छोड़कर दूसरे इलाके में चले जाते हैं। गाज़ीपुर एसपी ने अभी बताया कि 11 वारदातों का खुलासा इनकी गिरफ्तारी के बाद हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications