Ghazipur में घटिया सड़क निर्माण की सुभासपा MLA ने खोली पोल, पैर रगड़ने से सड़क उखड़ने का जारी किया Video
गाजीपुर जिले में घटिया सड़क निर्माण का सुभासपा विधायक बेदी राम ने एक वीडियो जारी किया है। 37 के इस वीडियो में विधायक बेदी राम पैर से सड़क को उखड़ाते हुए नजर आ रहे है।

Ghazipur News: भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख देने वाला एक वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सुभासपा विधायक बेदी राम सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही को उजागर करते हुए नजर आए।
दरअसल, गाजीपुर से जखनियां इलाके में बन रही नए रोड़ की गुणवत्ता इतनी खराब है कि विधायक बेदी राम के पैर रगड़ने से सड़क उखड़ने लगती है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि विधानसभा क्षेत्र जखनिया-गाजिपुर के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जो काफी घटिया।
ग्रामीणों द्वारा ऐसी सूचना मिलने के बाद 29 मार्च को विधायक बेदी राम मौके पर पहुंचे और सड़क का औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान सुभासपा विधायक बेदी राम उस समय आग बबूला हो गए, जब उन्हें घटिया सामग्री से बन रही सड़क को देखा।
इस दौरान सुभासपा विधायक बेदी राम ने ठेकेदार को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान विधायक बेदी राम ने पूछा कि ये रोड़ है? मजाक बना रखा है क्या? इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि इस पर गाड़ी चलेगी।
देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर सुभासपा विधायक बेदी राम को जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते है कि उनके पैर रगड़ने से सड़क उखड़ रही है। वीडियो साफ नजर आ रहा है कि विधायक काफी गुस्से में है और पूछते है कि यह रोड़ बनाए हो?
मजाक बना रखा है यह...ठेकेदार तो तुम्ही होना। इसी तरह से काम होता है क्या? इस दौरान विधायक ने ठेकेदार से पूछा कि इस पर गाड़ी चलेगी, क्या?
37 सेकंड के इस वायरल वीडियो में सुभासपा विधायक बेदी राम काफी गुस्से में नजर आ रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से घटिया सड़क निर्माण हो रहा है।
गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने घटिया सड़क निर्माण मामले का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। डीएम ने हेमा कंस्ट्रक्शन काजीमंडी पर केस दर्ज करने के आदेश दिया है। वहीं, घटिया सड़क निर्माण मामले की जांच के लिए टेक्निकल कमेटी बनाने की बात भी कही।












Click it and Unblock the Notifications