Ghazipur और बहराइच जिले का बदला जाएगा नाम? ओपी राजभर ने सीएम योगी को लिखा पत्र
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा सीएम योगी को पत्र लिखकर बहराइच जिले का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव नगर किया जाए और गाजीपुर जिले का नाम विश्वामित्र नगर किए जाने की मांग की गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने की चर्चा अभी चल ही रही थी कि अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा Ghazipur और बहराइच जिले का नाम बदलने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। ओमप्रकाश राजभर द्वारा लिखे गए पत्र में गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर और बहराइच को राजा सुहेलदेव नगर रखने की मांग की गई।

2017 में भी ओपी राजभर ने लिखा था पत्र
यह भी बता दें कि इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में रहने और कैबिनेट मंत्री रहते हुए ओमप्रकाश राजभर द्वारा गाजीपुर और बहराइच जनपद का नाम बदलने की मांग उठाई गई थी। ओमप्रकाश राजभर द्वारा बताया गया कि अब वह पुनः पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दोनों जनपदों का नाम बदलने की मांग किए हैं। ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि वर्तमान समय में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है और भगवान राम के नाम पर किया जा रहा है ऐसे में उनके गुरु विश्वामित्र के नाम पर गाजीपुर का नाम विश्वामित्र नगर रखते हुए महर्षि विश्वामित्र को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि गाजीपुर में महर्षि विश्वामित्र का आश्रम भी था। ऐसे में गाजीपुर का नाम विश्वामित्र नगर रखा जाना उचित होगा। वही बहराइच के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बहराइच जिला महाराजा सुहेलदेव का जन्म स्थान है और कई बार उन्होंने शहर पर आक्रमण करने वाले लोगों को परास्त किया था ऐसे में बहराइच का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा जाना चाहिए।
इतिहास को भूलने वाले इतिहास नहीं बना सकते
यह भी बता दें कि ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को सायं काल मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र को ट्वीट किया था ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि, 'जो इतिहास भूल जाते हैं वह कभी इतिहास नहीं बना पाते हैं अपना इतिहास बचाना हमारी जिम्मेदारी है। बहराइच जिले का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर नगर किया जाए वहीं गाजीपुर जिले का नाम विश्वामित्र नगर किया जाए तभी हमारे पूर्वजों के पराक्रम के बारे में आने वाली पीढ़ियों को पता चल पाएगा।' फिलहाल ओमप्रकाश राजभर द्वारा गाजीपुर और बहराइच का नाम बदलने को लेकर लिखे गए पत्र को ट्वीट किए जाने के बाद उस पर लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
लखनऊ का नाम 'लखनपुर' या 'लक्ष्मणपुर'
यह भी बता दें कि 7 फरवरी को भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने का आग्रह किया था। सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुर या लक्ष्मणपुर रखने की मांग की गई है। भाजपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी जो स्थानीय मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अयोध्या नरेश श्री लक्ष्मण जी को भेंट की थी और इस कारण से यह लखनपुर और लक्ष्मणपुर नामित किया गया था। हालांकि, बाद में 48 शताब्दी में नवाब आसफ-उद-दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications