गाजीपुर: पति ने काटा पत्नी का गला फिर खुद फंदे से लटक कर दे दी जान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में झगड़े के बाद पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी को गंभीर रुप से घायल करने के बाद पति ने फांसी लगा ली। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

man hanged himself after assault wife in ghazipur

ससुराल से विदा कर ले जा रहा था घर

मामला करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि चंदौली के रहने वाले संतोष बिद का विवाह गाजीपुर के नंदगंज क्षेत्र की रहने वाली एक कविता से हुआ था। युवक मंगलवार को अपनी पत्नी को ससुराल से विदा करा कर अपने घर चंदौली ले जा रहा था। इसी दौरान करंडा क्षेत्र के बड़सरा गांव के पास दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पति ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी के घायल होने के बाद पति ने एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी-बेटे को जहर देकर की आत्महत्या की कोशिश

उधर, बुलंदशहर में आर्थिक तंगी के चलते चाय की दुकान करने वाले एक शख्स ने पत्नी और बेटे को जहर खिला दिया। इसके बाद आत्महत्या की कोशिश की। इलाज के दौरान अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पिता और बेटे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद से ही चाय की दुकान का काम ठीक से नहीं चल पा रहा था।एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बलवीर ने खुद कोई दवा खाई और अपनी पत्नी और बेटे को भी खिला दी। अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बलवीर और उसके पुत्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+