Love Affair: प्यार में किशोरी ने हाथ तो युवक ने गंवाया पैर, ननिहाल से शुरू हुई थी love Story
गाजीपुर जिले के सैदपुर इलाके में घर से भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान उसकी जान तो बच गई लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी का पैर और प्रेमिका का हाथ कट गया।

ghazipur जिले के सैदपुर कोतवाली इलाके के अंतर्गत शेखपुर गांव में सोमवार को घर से भागा एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। संयोग अच्छा था कि दोनों की जान बच गई, हालांकि इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने के चलते प्रेमिका का हाथ और प्रेमी का पैर कट गया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां उनका उपचार चल रहा है।

एक साल से दोनों में चल रहा प्रेम प्रसंग
जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के मुहम्मदाबाद इलाके के मडियावडीह गांव का रहने वाला युवक अपने ननिहाल में रहता है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात अपने ननिहाल के समीप में रहने वाली एक किशोरी से हुई। बताया जा रहा है कि उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बात धीरे-धीरे घरवालों को पता लगी तो घर वाले उन्हें मिलने से रोकने लगे।
Recommended Video

शादी करने की बात पर अड़े थे दोनों
बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा पाबंदी लगाने के बाद प्रेमी युगल आपस में शादी करने का प्रस्ताव रखे लेकिन परिवार वालों ने उसे नामंजूर कर दिया। उसके बाद दोनों को मिलने से भी रोका जाने लगा। इसी बात से नाराज होकर दोनों अपने घर से भाग निकले। इस दौरान दोनों अपने घर से भागकर शेखपुर गांव में पहुंचे और सोमवार को गांव में स्थित रेलवे ट्रैक पर आती हुई ट्रेन को देखकर दोनों उसके सामने कूद गए। दोनों के घायल होने के बाद गांव के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दिया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद परिजन दोनों काे उपचार के लिए वाराणसी लेकर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications