UP News: एनजीओ में काम कर पति को पैसे देती रही पत्नी, जेई बनते ही पत्नी को छोड़ा, अब दर-दर भटक रही महिला

UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजीपुर से एडीएम ज्‍योति मौर्या जैसा प्रकरण सामने आया है, लेकिन यहां पति ने पत्नी को छोड़ दिया है। पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया है। महिला का कहना है कि अब उसका पति दूसरी शादी करने का मन बना रहा है।

इस मामले में महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से शिकायत की गई है। शिकायत में महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि जब उसका पति नौकरी की तैयारी कर रहा था तो वह उसे एनजीओ और स्कूल में काम करके पैसे देती थी। अब उसके पति की सरकारी नौकरी लग गई तो वह उससे किनारा कर रहा है।

left-his-wife-as-soon-as-he-became-je-now-woman-wandering-in-ghazipur-up

यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद के खजुहा गांव का है। महिला साजिदा उर्फ प्रिया यादव पत्नी धीरेंद्र कुमार यादव द्वारा मीडिया को बताया गया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2017 को धीरेंद्र यादव के साथ हुई थी। उसने बताया कि हिंदू रीति रिवाज के साथ मऊ के बनदेवी मंदिर में उसकी शादी संपन्न हुई थी।

महिला का आरोप है कि जब उसकी शादी हुई थी तो वह एक एनजीओ में काम करती थी, जहां से उसे 5000 रुपए महीना मिलता था। इसके अलावा एक प्राइवेट स्कूल में भी वह काम करती थी, जहां से उसे 2500 रुपए मिलता था। महिला ने बताया कि उस समय उसका पति पढ़ाई कर रहा था ऐसे में पढ़ाई में कोई बाधा ना आए जिसके चलते वह अपनी कमाई अपने पति को दे देती थी।

इसी बीच धीरेंद्र की नौकरी मिर्जापुर में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर लग गई। महिला का कहना है कि वह अपने पति और सास के साथ रहती थी और 17 सितंबर 2021 को उसने एक बेटी को जन्म दिया। 5 माह का एक बच्चा भी उसके गर्भ में पल रहा है। उसने आरोप लगाया कि मिर्जापुर से 18 अगस्त को उसके परिवार वाले मायके ले आए।

मायके लाने के बाद अब परिवार वाले उसे अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं। उसने कहा कि साथ रहने की बात करने पर लोग मारपीट करते हैं और 10 लाख रुपए दहेज की डिमांड भी कर रहे हैं। फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए आप के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं धीरेंद्र यादव द्वारा मीडिया को बताया गया कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप बे-बुनियाद है। उसने यह भी कहा कि उसे महिला के साथ उसकी शादी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+