हरियाणा कैडर की पूर्व IAS ऑफिसर रानी नागर और उनकी बहन पर गाजियाबाद में रॉड से हमला
गाजियाबाद। हरियाणा कैडर की चर्चित आईएएस ऑफिसर रानी नागर और उनकी बहन रीमा नागर पर हमला किया गया। पूर्व आईएएस ऑफिसर रानी नागर ने इस घटना की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि उनके और उनकी बहन के ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस दौरान उन्होंने भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन उनकी बहन रीमा नागर के पैर में चोट लग गई। बता दें कि यह हमला बीते शनिवार की रात को हुआ।

आईएएस रीना नागर ने अपनी ट्वीट में कहा कि वे अपनी बहन के साथ रात लगभग 9.10 बजे के करीब अपने गाजियाबाद स्थित घर के बाहर खड़ी थीं। तभी एक हमलावर ने उनके ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया। पूर्व आईएएस रानी नागर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, " 30 मई 2020 को रात लगभग 09-10 बजे के बीच में मैं रानी नागर व मेरी बहिन रीमा नागर अपने गाजियाबाद स्थित आवास के गेट पर खड़े थे। उसी समय एक व्यक्ति मकान नम्बर बी-96 न्यू पंचवटी कालोनी गाजियाबाद से निकलकर हमारे घर के गेट पर आया और उसने मेरे सिर पर लोहे की रॉड से वार किया।
साथ ही उन्होंने यह भी लिखा की लोहे की रॉड का वार अपने सिर पर आते देखकर मैं भागकर आगे होकर बच गयी। इसके तुरन्त बाद उस व्यक्ति ने मेरी बहन रीमा नागर के पैर में लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे मेरी बहन रीमानागर के पैर में बहुत चोट आयी। मेरी बहन रीमा नागर पैर से चलने में अभी असमर्थ हो गयी हैं।"
बता दें की रानी नागर ने आईएएस पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आई थीं। 2014 बैच की इस अधिकारी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। रानी नागर ने इस्तीफे में कहा कि वे सरकारी ड्यूटी में निजी सुरक्षा के कारण इस्तीफा दे रही हैं। रानी नागर ने अपने इस्तीफे की बात अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की थी। रानी नागर डबवाली में रहते हुए जान के खतरे की बात पर भी काफी चर्चित रहीं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications