UP: क्लासमेट्स की गंदी तस्वीरें ब्वॉयफ्रेंड को भेजती थी BHMS की छात्रा, फिर दोनों मिलकर करते थे ब्लैकमेल
UP Ghazipur News Hindi: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा पर आरोप है कि वह अपने क्लासमेट्स छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। उसके बाद दोनों छात्राओं को ब्लैकमेल करते थे।
इस मामले में छात्राओं को जब इस बात की जानकारी लगी तो उनके कदमों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद छात्राओं द्वारा इसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा इसकी जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि जांच में मामला सही पाए जाने के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

रिपोर्ट की माने तो कॉलेज में बीएचएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा मंतशा काजमी द्वारा क्लासमेट्स छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना कर उसे अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद आमिर जो उसी कॉलेज में बीएचएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र है, के मोबाइल पर भेजी जाती थी। मोबाइल पर फोटो और वीडियो भेजने के बाद दोनों मिलकर छात्राओं को ब्लैकमेल करते थे।
बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित छात्राओं ने बीते 7 अगस्त को सामूहिक रूप से कालेज प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत किए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया।
मामले की पुष्टि होने के बाद होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। कालेज प्रशासन द्वारा तत्काल छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को कॉलेज से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एक कमेटी बैठा दी गई है। कमेटी द्वारा जांच पड़ताल के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की बात कही जा रही है।
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस के त्रिपाठी द्वारा मीडिया को बताया गया कि मामले की जानकारी होने के बाद दोनों छात्र-छात्रा को निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है और जांच पड़ताल की जा रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications