Encounter in UP: गाजीपुर में बिहार निवासी एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, RPF जवानों की हत्या में था वांछित
Encounter in UP: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार रात एसटीएफ और जिला पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम की गोली से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बदमाश की गोली से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश बिहार का रहने वाला था। उसके ऊपर पहले से ही एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Recommended Video
अगस्त महीने में बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में आफ के दो जवानों की हत्या कर दी गई थी। दोनों जवान शराब तस्करी रोकने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मारा गया बदमाश आफ के जवानों की हत्या में वांछित था और फरार चल रहा था।
मारपीट कर ट्रेन से फेंक दिया था नीचे
दरअसल, 19 अगस्त की रात को बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में शराब की तस्करी को रोकने के लिए आप के दो कांस्टेबल जावेद खान और प्रमोद कुमार प्रयास कर रहे थे। इस दौरान तस्करों के एक गिरोह ने दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
सिपाहियों की पिटाई करने के बाद उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। जिससे दोनों सिपाहियों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में जांच के बाद जब घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों से पूछता है इसके दौरान पता चला कि इस घटना में बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के पेढ़ीमा बाजार निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू भी शामिल था। पुलिस टीम द्वारा मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू की तलाश शुरू कर दी गई।
मोहम्मद जाहिद के ऊपर शराब तस्करी, मारपीट और अपहरण के कई मुकदमे पहले से ही दर्ज थे। पुलिस टीम उसकी तलाश शुरू की लेकिन काफी समय तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। इसी बीच सोमवार को एसटीएफ की नोएडा यूनिट को जाहिद के बारे में सूचना मिली।
टीम ने घेरा तो चलाने लगा गोली
पता चला कि जाहिद गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में कहीं आ रहा है। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम जिला पुलिस के साथ घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी गोली चलाई।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जाहिद को जाकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर जाहिद द्वारा चलाई गई गोली से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दोनों सिपाहियों और घायल बदमाश जाहिद को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बदमाश को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों सिपाहियों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवराई से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए एसपी डा. ईरज राजा द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में बिहार निवासी बदमाश ढेर हुआ है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है जिनका उपचार चल रहा है। मर गया बदमाश शराब तस्करी के लिए बिहार से गाजीपुर में आया हुआ था। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications