ऊपर ड्रोन, नीचे पुलिस, अब्बास अंसारी पर कड़ी निगरानी, Mukhtar Ansari की मौत के बाद मिली 4 दिन की पैरोल

Ghazipur Mukhtar Ansari Abbas Ansari News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कासगंज जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 4 दिन की पैरोल मिली है।

उसके बाद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से 13 घंटे का सफर तय करके गाजीपुर लाया गया। गाजीपुर में अब्बास अंसारी के आने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। ऊपर ड्रोन से निगरानी की जा रही है तो नीचे भारी पुलिस बल तैनात है।

drone-above-police-below-strict-surveillance-on-abbas-ansari-in-ghazipur-mukhtar-ansari

हर छोटी बड़ी प्रतिक्रिया पर नजर रखी जा रही है। कहां जा रहा है कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि अब्‍बास अंसारी कड़े सुरक्षा घेरे में है।

मंगलवार को शाम प्रिजन वैन में लेकर अब्बास अंसारी को काफिला कासगंज जेल से 7:45 बजे गाजीपुर के लिए प्रस्थान किया। रात भर चलने के बाद सुबह 9:00 बजे अब्बास अंसारी को लेकर काफिला गाज़ीपुर पहुंचा।

मोहम्मदाबाद फाटक पर अपने घर पहुंचने के बाद अब्बास अंसारी परिवार के साथ कुरान ख्वानी में शामिल हुआ। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

दरअसल, 28 मार्च को मुख्तार अंसारी की मौत के बाद 30 मार्च को गाजीपुर मोहम्मदाबाद के यूसुफपुर में स्थित काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार के शव को दफन किया गया था। इस दौरान अब्बास अंसारी के वकील ने अब्‍बास को जनाजे में शामिल होने की कोर्ट से अनुमति मांगी थी।

लेकिन कोर्ट द्वारा सुनवाई नहीं की गई और अब्बास अंसारी को अनुमति नहीं मिल पाई। इस मामले में 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सनी के बाद जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस के विश्वनाथन की खंडपीठ द्वारा यह निर्देश दिया गया की 9 अप्रैल की शाम तक अब्बास अंसारी को गाजीपुर ले जाया जाए।

इसके अलावा अनुष्ठान में शामिल होने के बाद 13 अप्रैल को वापस गाजीपुर से कासगंज लाया जाए और फिर कासगंज जेल में अब्बास अंसारी को रखा जाए। इसी कड़ी में अब्बास अंसारी को गाजीपुर लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+