सीएम योगी ने कहा- पूर्वांचल के विकास में रुकावट बनने वाले माफियाओं की प्रदेश में कोई जगह नहीं

गाजीपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इसके बाद जनसंवाद स्थल पहुंचे और जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से जनसंवाद भी किया। सीएम योगी ने कहा कि सिक्सलेन निरीक्षण के लिए गाजीपुर आया हूं। अप्रैल तक सिक्सलेन को आवागमन के लिए चालू कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के विकास में रुकावट बनने वाले माफियाओं की प्रदेश में कोई जगह नहीं है। दो साल पहले जो जगह खेत-खलिहान थी, वह अब सिक्स लेन (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) का आकार ले चुका है। सीएम ने कहा कि यह गाजीपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सिक्स लेन बनने से लोगों को रोजगार मिलेगा और विकास में काफी तेजी आएगी।

cm yogi reviews development works of Purvanchal Expressway in ghazipur

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की वजह से पांच महीने निर्माण कार्य में देरी हुई है। अब अप्रैल माह तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यातायात संचालित हो जाएगा। यह एक्‍सप्रेसवे अब पूर्वी क्षेत्र के विकास की गाथा लिख रहा है। उन्‍होंने कहा कि चार वर्षों की कड़ी तपस्या के बीच अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्‍सप्रेसवे बनने से रोजगार की अपार संभावनाएं विकसित होंगी। अब बेरोजगार युवाओं को देश के कोने-कोने में रोजगार के लिए नहीं जाना होगा। अब न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा, बल्कि देश के अन्य जगहों से लोग यहां रोजगार के लिए आएंगे। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश और यूपी में विकास व रोजगार को आगे बढ़ाने का कार्य चल रहा है और विकास की इस श्रृंखला में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बड़ी भूमिका निभाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास इसी के माध्यम से होगा। पूरे प्रदेश में उद्योग से लोगों को जोड़ने का भी कार्य चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+