गाजीपुर में UP Board Exam में खुलेआम हो रही थी नकल, प्रिंसिपल और प्रबंधक समेत 13 गिरफ्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गाजीपुर में खुलेआम नकल कराई जा रही थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही नकल की सामग्री भी बरामद की।

UP Board Exam के दौरान गाजीपुर जनपद में एक कॉलेज में खुलेआम नकल कराया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने नकल करने और कराने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान गिरोह का एक सदस्य भागने में सफल हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों को मीडिया के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

दूसरे जनपद से आकर गाजीपुर में दे रहे थे परीक्षा
इस मामले का खुलासा करते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी द्वारा बताया गया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा मंगलवार को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां पर भारी मात्रा में नकल की सामग्री मिली और 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्तों में अधिकतर लोग दूसरे जनपदों के रहने वाले हैं और सॉल्वर गैंग से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें गाजीपुर में लाकर दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दिलवाई जा रही थी।

बलरामपुर का रहने वाली है सरगना
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया कि बलरामपुर जनपद के रहने वाली नमिता पांडेय इस सॉल्वर गिरोह की सरगना है। उसके द्वारा ही अन्य जनपदों से फर्जी परीक्षार्थियों को लाकर गाजीपुर में परीक्षा दिलवाई जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि नमिता पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान एक प्रिंसिपल फरार हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। बताए कि पकड़े गए अभियुक्त दसवीं के साथ ही बारहवीं की भी परीक्षा देते थे। उनके पास से 10वीं और 12वीं के 43 प्रवेश पत्र और 29 आधार कार्ड, कंप्यूटर और प्रिंटर सहित नकल की सामग्री भी बरामद की गई है।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार जय मां दुर्गा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील सिंह और प्रिंसिपल अजीत प्रताप सिंह तथा तीरछी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ओंकार सिंह, नकल कराने वाले गिरोह की सरगना बलरामपुर की रहने वाली नमिता पांडेय, सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले विजयपाल, बस्ती जिले के निवासी प्रांजल सिंह और ऋषभ सिंह, बलरामपुर के रहने वाले कंचन तिवारी, मगन पांडेय, जयंती सोनी और मऊ के रहने वाले बृजेश कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही फोटोस्टेट तथा प्रिंटिंग की दुकान चलाने वाले रोशन गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications