मुख्तार अंसारी की पत्नी के होटल पर जिला प्रशासन का एक्शन, कुर्क की 17 दुकानें

मुख्तार अंसारी की पत्नी के होटल पर जिला प्रशासन का एक्शन, कुर्क की 17 दुकानें

गाजीपुर, 22 दिसंबर: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे पर एक बार फिर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल के प्रथम तल पर बनी 17 दुकानों को कुर्क कर दिया गया है। कुर्की की कार्रवाई को जिला प्रशासन ने अंजाम दिया है। बता दें, मुख्तार के खिलाफ यह गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई स्थानों पर मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की संपित्त जब्त की जा चुकी है।

bahubali mukhtar ansari wife gazal hotel 17 shops seized

गाजीपुर के जिलाधिकारी एमपी सिंह ने 21 दिसंबर को महुआबाग स्थित गजल होटल में बनी 21 दुकानों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। डीएम द्वारा आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। जिसमें दुकानों को खाली करने का आदेश दिया गया था। बता दें, आदेश के बाद भी दुकानदारों द्वारा दुकानों को खाली नहीं किया गया। ऐसे में बुधवार सुबह 10 बजे कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन की टीम महुआबाग पहुंची और दुकानदारों से दुकान खाली करने को कहा।

जिसके बाद दोपहर 12.57 बजे मुनादी कराने के बाद 17 दुकानों को कुर्क कर दिया गया। इससे पूर्व सभी दुकानों में राजस्व विभाग की टीम ने ताला बंदकर सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही। सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है। 17 दुकानों की कुल कीमत 10 करोड़ 10 लाख आंकी गई है। आपको बता दें कि गजल होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बीते वर्ष अक्तूबर माह में हुई थी।

गौरतबल है कि यूपी सरकार लगातार विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने मुख्तार और उनके परिवार से जुड़े लोगों की संपत्ति के अलावा उनके गुर्गों की संपत्ति पर भी बुल्डोजर चलाया है। लखनऊ और गाजीपुर समेत उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति अभी तक जब्त की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+