गाजीपुर में गंगा में डूबी मासूम बच्ची, पास में नहा रहे लोगों ने नहीं दिया ध्यान, मौसी बना रही थी रील

Ghazipur, UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 4 साल की बच्ची गंगा नदी में डूब गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की बच्ची की नदी में डूब रही है।

इस दौरान उसके आसपास नहा रहे लोगों का भी ध्यान उसके ऊपर नहीं जाता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है बताया जा रहा है कि इस वीडियो को बच्ची की मौसी ने रिकॉर्ड किया है। मौसी रील बना रही थी और यह पूरी घटना कैद हो गई।

innocent-girl-drowned-in-the-ganga-in-ghazipur

घटना के बाद मासूम बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्ची की मां उसे मायके लेकर आई हुई थी। यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के गंगा नदी के किनारे पक्का घाट का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दी।

वाराणसी से मायके लेकर आई थी
दरअसल, वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना अंतर्गत उमरहा निवासी संदीप पांडेय की शादी सैदपुर थाना क्षेत्र के बौरवां गांव निवासी कपिल मिश्रा की बेटी अंकिता से हुई है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के लिए अंकिता अपनी 4 साल की बेटी तान्या को लेकर मायके आई थी।

सोमवार को वह अपनी मां लक्ष्मीना देवी और बहन स्मृति तथा भाभी अर्चना के साथ सैदपुर में पक्का घाट पर स्नान करने के लिए पहुंची थी। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान स्मृति नदी के किनारे बैठकर मोबाइल से रील बना रही थी।

इसी बीच तान्या गंगा नदी में डूब जाती है। इस स्मृति द्वारा बनाए जा रहे वीडियो में भी डूबती हुई बच्ची रिकॉर्ड हो जाती है। काफी देर तक जब बच्ची दिखाई नहीं दी उसके बाद परिजन उसे खोजने लगे। स्मृति ने जब वीडियो को गौर से देखा तो उसमें डूबती हुई बच्ची दिखाई दे रही थी।

उसके बाद लोग नदी के बहाव की तरफ खोजने लगे। जहां लोग नहा रहे थे वहां से करीब 25 मीटर दूरी पर बच्ची की लाश नदी से बरामद की गई। उसे लेकर लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचे। वहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, ऐसे में पुलिस ने पंचनामा करके बच्ची की लाश को परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+