Akhilesh Yadav ने गाजीपुर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा, कहा- बीजेपी ने राजनीति को धंधा दिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। इस दौरान उन्होंने ए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav गुरुवार को दोपहर में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा वे गाजीपुर और बलिया के लिए प्रस्थान किए। गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

व्यापारी आत्महत्या मामले में किए सवाल
बलिया में सूदखोरों के आतंक से तंग आकर फेसबुक पर लाइव करते हुए आत्महत्या करने वाले व्यापारी नंदलाल गुप्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बैंकों की जगह सूदखोरों से जनता को पैसा दिला रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सूदखोरों से तंग आकर नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव करते हुए आत्महत्या कर ली। ऐसे में सूदखोरों के घर पर भाजपा सरकार द्वारा बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया? उन्होंने यह भी सवाल किया गया कि आखिर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।

अग्निवीर योजना पर भी उठाए सवाल
यही बता दें कि गाजीपुर जिले से काफी संख्या में युवा भारतीय सेना में भर्ती होते हैं ऐसे में अखिलेश यादव अग्निवीर योजना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के चलते हमारे देश की रक्षा नहीं हो सकती, जब हमारे युवा बंदूक चलाना सीख लेंगे तब तक 4 साल में उनको रिटायर कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कई ऐसे हथियार हैं और टैंक हैं जिनको चलाने में तो वर्षों लग जाते हैं। देश में बेरोजगारी चरम पर है और युवा काफी परेशान है युवाओं को परमानेंट नौकरी चाहिए लेकिन नौकरी के मामले में भी भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह फेल है।

बुलडोजर बनाए जाने बंद नहीं होंगे
इस दौरान अखिलेश यादव द्वारा चेतावनी भरे शब्दों में यह भी कहा गया कि बलिया में व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव करके आत्महत्या किया ऐसे में बीजेपी के लोगों को डूब करके मर जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का बुलडोजर बीजेपी के लोगों पर नहीं चलता है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि बुलडोजर यहां चला है तो बुलडोजर बनना बंद नहीं होंगे। बुलडोजर बनने वाले कारखाने बंद नहीं होने वाले हैं। समाजवादी पार्टी की कितनी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा परेशान किए गए झूठे मुकदमे लादे गए। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लिखने के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया। बीजेपी वालों को लिखने की आजादी है अगर समाजवादी लोग लिखते हैं तो कार्रवाई की जाती है और जाति तथा धर्म के आधार पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भेदभाव किया जाता है।

वाराणसी में करेंगे रात्रि विश्राम कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
बलिया और गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव सायं काल 5:00 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से वापस लौटे। उसके बाद कार द्वारा सड़क मार्ग से वाराणसी शहर के लिए प्रस्थान किए। अखिलेश यादव वाराणसी में एक शादी समारोह में भी शामिल होंगे इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि वाराणसी में ही अखिलेश यादव रात्रि विश्राम करेंगे और संकट मोचन मंदिर में दर्शन भी करने जाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications