Ghaziabad: श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, पत्नी ने पति को मारकर 7 फीट गड्ढे में गाड़ा, 4 साल बाद खुला राज

Uttar Pradesh Crime News: दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश में लोगों के अंदर गुस्सा है। इस बीच राजधानी से सटे गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऐसी जगह ठिकाने लगाया कि चार साल तक उसका पता ही नहीं चला। हालांकि गाजियाबाद पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा लिया है।

ghaziabad

पुलिस के मुताबिक सविता ने 2018 में अपने पति चंद्र वीर के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वो लगातार उनके छोटे भाई पर दोष मढ़ने की कोशिश करती रही। पुलिस ने इसे अपहरण का मामला मानकर जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। महिला से भी कई दफा पूछताछ हुई, लेकिन वो अलग-अलग कहानी बनाकर बचती रही। इसके बाद ये मामला क्राइम ब्रॉन्च को सौंप दिया गया।

क्राइम ब्रॉन्च ने जब जांच शुरू की तो महिला और उसका पड़ोसी शक के घेरे में आ गए। जब दोनों पर सख्ती बरती गई, तो वो टूट गए और सारा किस्सा पुलिस को बताया। उन्होंने 2018 में ही चंद्र वीर की हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रेमी अरुण के घर बने सात फीट के गड्डे में उसे दफना दिया। अब पुलिस ने गड्ढे को खोदकर उसका शव बरामद किया है। हालांकि वो पूरी तरह से कंकाल में बदल गया।

पुलिस के मुताबिक चंद्र वीर की हत्या गोली मारकर की गई थी। महिला के प्रेमी ने गड्ढा पहले ही तैयार कर रखा था। उन्होंने उसे साढ़े सात फीट का खोदा, ताकि उसकी बदबू ना आ सके। वो उस पर फर्श बनवाकर रहने लगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

पति ने पकड़ा था
महिला ने बताया कि वो अरुण से 2017 में प्यार करने लगी थी। दोनों छिप-छिपकर मिलते थे, लेकिन एक बार उनके पति ने आपत्तिजनक स्थिति में उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद वो इस रिश्ते का विरोध करने लगा। 28 सितंबर 2018 की रात चंद्र वीर शराब पीकर घर आया और सो गया। इसके बाद सविता ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के हाथ में कड़ा था, उसको निकालने की दोनों ने बहुत कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे, ऐसे में उसके हाथ को कुल्हाड़ी से काटकर फेंक दिया। महिला खुद को बचाने के लिए बार-बार पुलिस अधिकारियों के पास इंसाफ की गुहार लगाने जाती थी, ताकि उस पर शक ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+