पति की जासूसी के लिए पत्नी ने कलाई पर बांधी स्मार्ट वॉच, पता चला तो...

गाजियाबाद। एक पति ने अपने पत्नी से तलाक के लिए जो वजह बताई है उसे सनुकर हर कोई हैरान है। दरअसल, दूसरी महिला से संबंध होने के शक में जासूसी करने के लिए पत्नी ने जन्मदिन पर पति को स्मार्ट वॉच गिफ्ट की। वॉच में स्पाई कैमरा लगा था। इस बात का पता जब पति को चला तो वह कोर्ट पहुंच गया और तलाक की अर्जी गाजियाबाद की एक फैमिली कोर्ट में दी।

क्या है मामला

क्या है मामला

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, मामला गाजियाबाद के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती पेशे से वकील हैं। कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती की 2007 में शास्त्रीनगर के ही रहने वाले युवक से शादी हुई। शादी के बाद उसके पति का आईआरएस में चयन हो गया। तैनाती चंडीगढ़ में हुई। हाल में युवक की तैनाती दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग में हुई। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला के चक्कर में फंस गया। इसके चलते वह उससे मारपीट करता है और अलग रहता है।

जन्मदिन पर दी स्मार्ट वॉच

जन्मदिन पर दी स्मार्ट वॉच

वहीं, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को उस पर 2009 से शक होने लगा। शुरुआत में उसने पत्नी को समझाया, लेकिन उसने शक करना नहीं छोड़ा। उसने बताया कि उसने मुझे मेरे जन्मदिन पर तोहफे के तौर पर एक स्मार्ट वॉच दी जिसके जरिये उसने मेरी जासूसी की। ऐसे में जब पति को ये पता चला कि वॉच में एक स्पाई कैमरा लगा हुआ है, उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की।

लोकेशन और तस्वीरें की सेव

लोकेशन और तस्वीरें की सेव

स्मार्ट वॉच के जरिए वह उनके स्नैप शॉट लेकर अपने पास सबूत के तौर पर रखने लगी जिसे उसने कोर्ट में पेश किया। महिला की मानें तो उसका पति दूसरी महिला के साथ जयपुर और जोधपुर घूमने जा रहा है। उसके जाने से पहले उसने पति की वॉच को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। उसकी सभी लोकेशन और तस्वीरें सेव करती गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+