घर में फांसी पर लटका मिला चावल व्यापारी की पत्नी का शव, 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में चावल कारोबारी की पत्नी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव मिलने की सूचना पर इंदिरापुरम थाना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मायके वालों ने घटना का जिम्मेदार महिला के पति को ठहराया। जिसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

wife of a rice businessman extreme step by hanging herself in Ghaziabad district

गाजियाबाद जिले की जीसी ग्रांड सोसायटी वैभव खंड में कारोबारी विनोद गर्ग (36) पत्नी प्रीति गर्ग और बेटे देवांश व ईशान के साथ रहते हैं। विनोद गर्ग का दिल्ली में चावल का कारोबार है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि प्रीति ने फ्लैट में छत के पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो फ्लैट खुला मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, सूचना पर शालीमार गार्डन में रहने वाले प्रीति के मायके वाले भी मौके पर आ गए। मायके वालों ने पति पर प्रीति को मारने-पीटने व परेशान करने का आरोप लगाया है। पति को ही प्रीति की मौत का जिम्मेदार ठहराया। इस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। तो वहीं, इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया है कि महिला के पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस की जांच में आया है कि प्रीति और विनोद ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रीति के मायके वालों ने बताया है कि सोमवार को विनोद ने अपने दोनों बेटों और घरेलू सहायिका को दिल्ली के मायापुरी में रहने वाली बहन के यहां भेज दिया था। इससे मायके वालों का शक गहरा गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+