Ghaziabad News: मारपीट में बदली कॉकटेल पार्टी, होटल के बाउंसरों ने की दुल्हा और मेहमानों की पिटाई

गाजियाबाद के एक होटल में कॉकटेल पार्टी के दौरान DJ बजाने को लेकर होटल स्टाफ और मेहमानों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दूल्हा और उसका भाई बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

viral video

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक होटल में शादी समारोह की कॉकटेल पार्टी मारपीट में बदल गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने अधिक समय तक DJ बजाने को कहा तो होटल स्टाफ ने मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई जोकि बाद में मारपीट में बदल गई, देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट में दूल्हा और उसका भाई घायल
मारपीट के दौरान दूल्हा और उसका भाई बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। होटल के कर्मचारियों से अपने पिता को बचाने की कोशिश में एक 13 वर्षीय लड़का भी घायल हो गया। कथित तौर पर कम से कम 15 लोगों के लड़ाई में शामिल होने की जानकारी है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस ने 15 से 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
घटना के संबंध में डीसीपी (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि होटल मालिक और उसके स्टाफ के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डीजीपी ग्रामीण ने बताया कि, रविवार को थाना मसूरी क्षेत्र में होटल मे शादी मे डीजे बजाने को लेकर वाद विवाद के दौरान मारपीट के सम्बन्ध मे 15-20 लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 09 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य लोगो को वीडियो के आधार पर चिन्हित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए देरी से पहुंचने के आरोप
पुलिस अधिकारी जहां समय पर घटना स्थल पर पहुंचने की बात कह रहे हैं, वहीं परिजन का आरोप है कि वे देर से आए जिसके कारण यह सब हुआ। पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, 'रविवार देर रात करीब दो बजे फोन आने के बाद हम होटल पहुंचे। हमने उन्हें बचाया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की निंदा करते हुए लिखा कि, 'यूपी में कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार करते हुए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+