गाजियाबादः लड़की नहीं हुई शादी के लिए राजी तो लड़के ने चाकू से कर दिया हमला

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र में संजय नगर सेक्टर 23 में एक युवक ने लड़की की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया । आनन-फानन में लहूलुहान लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरा मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हुआ है।

uttar pradesh ghaziabad boy did attack from knife on girl

बताया जा रहा है कि सचिन नाम का युवक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की युवक से शादी की बात के लिए राजी नहीं थी। इस बात से गुस्से में आकर सचिन ने चाकू से शुक्रवार सुबह लड़की पर हमला कर दिया। सचिन ने लड़की की गर्दन पर चाकू से वार किया और वहां से भागने लगा। सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक सचिन लड़की की रिश्तेदारी में ही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी गाजियाबाद के मुताबिक लड़की के परिवार वालों का कहना है कि सुबह लड़की कॉलेज के लिए घर से निकली थी तभी लड़की पर हमला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+